इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद बढ़ने के बीच आज एक बार फिर से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, दोनों ही धातुओं की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,030 रुपए गिरावट आई है। इससे सोने की कीमत घटकर अब 1.55 लाख रुपए हो गया है।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत में 3,300 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत घटकर आज 2.62 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है। सोने की कीमतों का सफर ₹1.76 लाख से घटकर ₹1.55 लाख पर आ गया है।
सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी नजर आई थी। पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसकी कीमतों में गिरावट आई है। अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक 21 हजार सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत 3.86 लाख से घटकर ₹2.62 लाख पर आ चुकी हैं।
PC:oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







