Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV

UP: दोस्त की अधजली लाश पर डंडे बरसाता रहा युवक, कारण कर देगा आपको हैरान, video हो गया वायरल | Parmarth TV

UP: दोस्त की अधजली लाश पर डंडे बरसाता रहा युवक, कारण कर देगा आपको हैरान, video हो गया वायरल | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के एक गांव में बड़ा ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों का इंसानी रिश्तों और दोस्ती की गरिमा से विश्वास उठ गया हैं यहा एक व्यक्ति अपने मरे हुए दोस्त की जलती चिता पर लाठियां बरसाने लगा। वजह थी कि मरने वाला उसके पैसे चुकाए बिना दुनिया छोड़कर चला गया था।

उधार लिए थे पैसे
जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा हैं कि मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान उसका दोस्त गुस्से में चिता पर लाठियां मारता नजर आया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरानी और गुस्से में डाल दिया है। गांव के लोगों के मुताबिक जय (बदला हुआ नाम) और विजय (बदला हुआ नाम) बचपन से दोस्त थे। करीब दो साल पहले जय ने विजय से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, यह कहकर कि फसल बेचते ही लौटा देगा। लेकिन जय बीमारी से चल बसा।

अंतिम संस्कार के दौरान टूट पड़ा गुस्सा
गांव के श्मशान घाट पर जब जय का अंतिम संस्कार हो रहा था, उस समय उसका परिवार शोक में डूबा था। चिता जल रही थी, पत्नी और बच्चे पास खड़े थे। तभी अचानक विजय लाठी लेकर दौड़ता हुआ आया और चिता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिता की लपटें उठ रही थीं, लेकिन विजय गुस्से में अंधा होकर लकड़ियों को पीट रहा था। यह देख वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। विजय का कहना है कि जय ने पैसे हड़पने की नीयत से उधार लिए थे। वह मानता है कि जय जानबूझकर पैसा नहीं लौटा रहा था। उसने बताया कि कई बार उसने पैसे मांगे, लेकिन हर बार टाल दिया गया। गुस्से में आकर उसने जय की चिता को ही निशाना बना डाला।

pc -navbharatlive.com


Parmarth TV

Trending News