Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के बिजनौर से नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, नगीना स्थित अस्पताल से ये वारदात सामने आई है। पीडि़ता की ओर से इस संबंध मामला दर्ज करवाया गया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती नगर स्थित एक हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है। मंगलवार रात युवती के पेट में दर्द हो गया। युवती ने इस बात की जानकारी अस्पताल में तैनात जितेंद्र को दी। इसके बाद झोलाछाप जितेंद्र ने युवती को इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई।
इसके बाद युवती बेहोश हो गई। जितेंद्र ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को होश में आने पर दुष्कर्म होने का अहसास हुआ। इसके बाद युवती ने गांव जानकर परिजनों को इस बात की जानकारी दी। फिर परिजनों पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







