Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

Vasundhara Raje के बयान ने मचा दी है हलचल, कहा- कई लोग ऐसे भी हैं जो दल तो बदल लेते हैं… | Parmarth TV

Vasundhara Raje के बयान ने मचा दी है हलचल, कहा- कई लोग ऐसे भी हैं जो दल तो बदल लेते हैं… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस संबंध में राजे ने एक्स पर भी अपना बयान शेयर किया है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा ने कहा कि 47 साल के सफर में भाजपा ने कई पड़ाव देखे। कई लोग भाजपा में आए तो कई वापस चले गए। कई लोगों ने दल बदला, तो कई लोगों ने दिल। कई लोग ऐसे भी हैं जो दल तो बदल लेते हैं, पर दिल नहीं। उनकी मानसिकता वो ही रहती है। इसलिए ये जरूरी है कि हम हमारी मूल विचारधारा के वफादार कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। उन्हें ही महत्वपूर्ण स्थान दें। राजनीतिक नियुक्तियां और दायित्व उन्हीं कार्यकर्ताओं को दें जो मूल भाजपा के हैं।

पूर्व सीएम राजे ने इस संबंध में आगे कहा कि जिनमें संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के भाव हों। जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है। जो पार्टी विचारधारा के हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को ही मौका मिले, अवसरवादियों को नहीं।

काम करोगे तो पद चला के आएगा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, अटल जी, आडवाणी जी, राजमाता विजया राजे सिंधिया, भैरों सिंह शेखावत जी ने तूफानों के बीच संगठन का जो दीप जलाया था, उसे विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत की तकदीर बदलने वाले विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने और अधिक प्रकाशमान किया है। जिसके विकास का उजाला प्रदेश के हर जन तक पहुंचा रहें हैं हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जी। उन्होंने कहा कि पद के लिए काम मत करो। काम करोगे तो पद चला के आएगा। वसुंधरा राजे ने अपने इस बयान से दल-बदल पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने दल बदलुओं पर निशाना साधा है।  

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News