Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के गजोलडोबा में मछुआरों ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं। यहां पर मछुआरों ने तीस्ता नदी डूब रहे एक छोटे से हाथी के बच्चे को बचाकर सभी का दिल जीता। हाथी के बच्चे को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मछुआरों के इस काम की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, यह घटना पश्चिम बंगाल के गजोलडोबा की है, जहां तीस्ता नदी में एक छोटा सा हाथी का बच्चा डूब रहा होता है। इस बच्चे पर कुछ मछुआरों की नजर पड़ जाती है। इसके बाद वह बिना एक मिनट देरी किए वे तेजी से नाव हांकते हुए हाथी के बच्चे को बचाने पहुंच जाते हैं। इसके बाद मछुआरे हाथी के बच्चे को नदी से निकालकर नाव में लिटा देते हैं। पानी से बाहर नदी किनारे लाने के बाद हाथी का बच्चा सही से खड़ा तक नहीं हो पा है तो उसे रस्सी की मदद से खड़ा किया जाता है। इसके बाद उन्होंने हाथी के बच्चे को मां के करीब ले जाकर छोड़ दिया।
बच्चे को अपने बेहद करीब लाकर दुलार करने लग जाती है हथिनी
बच्चे को फिर से पाकर हथिनी खुशी से झूमने लगती है। वह उसे अपने बेहद करीब लाकर दुलार करने लग जाती है। इस मार्मिक दृश्य को लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। अपने बच्चे को करीब पाकर हथिनी लोगों की ओर सूंड़ उठाकर देखती है। ये देखकर ऐसा लगता है जैसे वह अपने बच्चे को बचाने के लिए उनका धन्यवाद कर रही हो। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो को अभी तक आठ सौ से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
Parmarth TV







