Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV

अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना अब नई परेशानी में घिर गए हैं। महिलाओं से रेप केस में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहे रेवन्ना के पास मिले मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। अब जब्त फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है।

खबरों के अनुसार, पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के फोन में जांचकर्ता मौजूद वीडियो, तस्वीरों और अन्य डिजिटल डेटा की जांच कर रहे हैं। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है किये सामग्री कहां से आई और इसका आपराधिक मामले से कोई संबंध है या नहीं। आपको बात दें कि सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीबीसी) ने मंगलवार को जेल में छापेमारी की थी। इस दौरान रेवन्ना के पास मोबाइल मिला। फोन मिलने के बाद नई एफआईआर दर्ज की गई है। जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। आपको बता दें कि प्रज्वल जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता है।

47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में प्रज्वल रेवन्ना के ​​​​खिलाफ दर्ज करवाई थी एफआईआर

प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल और पेन ड्राइव मिलने के बाद सेंट्रल जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड किया गया है। वहीं एसपी को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में प्रज्वल रेवन्ना के ​​​​खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने प्रज्वल रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने के आरोप लगाए थे। अब मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिलने से सांसद प्रज्वल रेवन्ना नई परेशानी में घिर गए हैं।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News