Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

अब प्रदेश को डिस्टर्ब एरिया एक्ट के जरिए अशांत घोषित करने पर तुली है भाजपा सरकार: Ashok Gehlot | Parmarth TV

अब प्रदेश को डिस्टर्ब एरिया एक्ट के जरिए अशांत घोषित करने पर तुली है भाजपा सरकार: Ashok Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डिस्टर्ब एरिया एक्ट को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जिस राजस्थान की पहचान भाईचारे, अपनायत और ‘पधारो म्हारे देस की संस्कृति से रही है, उसी प्रदेश को भाजपा सरकार अब ‘डिस्टर्ब एरिया एक्ट के ज़रिये ‘अशांत घोषित करने पर तुली है। यह राजस्थान के इतिहास का अत्यंत शर्मनाक कदम है।

गहलोत ने कहा कि फर्क साफ है- हमारी कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश का पहला शांति और अहिंसा विभाग बनाया, ताकि संवाद, सद्भाव और प्रेम से समाज मजबूत हो। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पहले उस विभाग को ठप किया और अब यह कानून थोपकर राजस्थान को सांप्रदायिक प्रयोगशाला बनाने की कोशिश कर रही है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान में न तो ऐसे हालात हैं‌ और न यहां नफरत की ज़मीन है। यह कानून आमजन की संपत्ति के मूल्य गिराएगा और सदियों से साथ रह रहे समाज को बांटने का काम करेगा।

अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार पोलराइजेशन का रास्ता अपना रही है
पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में कहा कि अपनी प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार पोलराइजेशन का रास्ता अपना रही है। राजस्थान की जनता शांति और सौहार्द चाहती है, ‘डिस्टर्ब’ का ठप्पा नहीं। इस विभाजनकारी सोच का हम पुरज़ोर विरोध करेंगे।

PC:   hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

Trending News