इंटरनेट डेस्क। बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान 60 घंटे पाकिस्तान की कैद में रहे पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि अभिनंदन वर्तमान ने एयरफोर्स से रिटायरमेंट ले लिया है।
इसके बाद उन्होंने गोवा की प्राइवेट एयरलाइन फ्लाई-91 जॉइन कर ली है। उनका सामान्य रिटायरमेंट 2037 में होना था। खबरों के अनुसार, वायुसेना में मिग-21 फाइटर उड़ाने वाले अभिनंदन वर्तमान ने 31 मार्च 2026 को वायुसेना छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन जॉइन की।
अब करीब दो दशक की सर्विस के बाद अभिनंदन वर्तमान कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट होंगे। आपको बता दें कि 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के दौरान अभिनंदन वर्तमान का विमान मिसाइल की चपेट में आ गया था। इसके बाद वह जेट से इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके उतरे थे। यहां पर पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। बाद में भारत के जबर्दस्त दबाव के चलते पाकिस्तान की ओर से उन्हें छोड़ा गया था।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







