इंटरनेट डेस्क। साठ साल की उम्र के बाद अटल पेंशन योजना लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली हर महीने पांच हजार रुपए की पेंशन से व्यक्ति की अन्य लोगों पर निर्भरता कम हो जाएगी।
आपको आज से ही इस योजना में जुड़ जाना चाहिए। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से केन्द्र सरकार की इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगर आपकी उम्र 18-40 साल के बीच है और करदाता नहीं हैं तो योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें इसमें आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है। उम्र के हिसाब से और जो पेंशन प्लान आप चुनते हो उस हिसाब से निवेश होता है।
18 साल की उम्र का व्यक्ति अगर पांच हजार रुपए वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे प्रत्येक माह 210 रुपए का प्रीमियम देना होगा। 30 साल की उम्र के व्यक्ति को पांच हजार रुपए के पेंशन के लिए हर महीने 577 रुपए का प्रीमियम देना होगा।
PC: studyiq
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







