इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की दो दिन से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लगा है। आज सोना 2,549 और चांदी 4,420 महंगी हुई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,549 रुपए बढ़ी है। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.54 लाख रुपए हो गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में आज 4,420 रुपए की तेजी आई है।
इससे इस चांदी कीमत बढ़कर 2.33 लाख रुपए हो गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल सोना अब तक 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.33 लाख रुपए पर जा चुकी है। आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई छुआ था।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







