Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) चुनाव में आज उम्मीदवारों के पास नाम वापसी का आखिरी मौका है। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में बुधवार को 218 से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लेकर चुनाव के मैदान से खुद को बाहर कर लिया है।
जयपुर जिले के 19 निकायों में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 3,365 उम्मीदवार मैदान में बचे थे। खबरों के अनुसार, बुधवार को प्रमुख राजनीतिक दलों की समझाइश और चुनाव लड़ने वालों प्रमुख उम्मीदवारों की मनुहार के बाद 74 प्रत्याशियों ने कल अपने नाम वापस लिए। आज भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। आज दोपहर तीन बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी।
दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर के यहां जाकर अपना नाम वापस लेने का मौका
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, आज नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवारों के पास दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर के यहां जाकर अपना नाम वापस लेने का मौका है। अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या आज दोपहर 3 बजे बाद जारी कर दी जाएगी। वहीं इन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए चुनाव चिह्नों का आवंटन कल कर दिया जाएगा।
9 और 11 सितंबर होगा नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान
आपको बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) के लिए पहले चरण में मतदान 9 सितंबर होगा। पहले चरण की वोटिंग में 164 निकायों में वोटिंग होगी। जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को 145 निकायों में लोगों के पास मतदान करने का मौका होगा।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







