Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

आज देश राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है: Gehlot | Parmarth TV

आज देश राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है: Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज 21वीं सदी के भारत के शिल्पकार, आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ‘वीर भूमि’ जाकर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजीव जी का वह प्रगतिशील विजन, देश की एकता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और उनकी सादगी हमेशा हमारे लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी।


अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, देश में सूचना एवं संचार क्रांति की आधारशिला रखने वाले, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि  पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।  स्व.राजीव गांधी का पंचायतीराज को मजबूती देने, मतदान करने की आयु 18 वर्ष करके युवाओं को लोकतंत्र में अधिक अवसर देने जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसलों के लिए सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय में महिला आरक्षण भी उन्हीं का विजन था। आज देश उनके जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है।


राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को उन्नति की राह प्रदान की: पायलट

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने युवाओं की आशाओं और उज्ज्वल भविष्य को मजबूत आधार देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, पंचायती राज एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को उन्नति की राह प्रदान की। देश उनके योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा तथा उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

PC:X, ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News