Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

आरसीए विवाद को लेकर अब Ashok Gehlot ने दिया बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार मूकदर्शक… | Parmarth TV

आरसीए विवाद को लेकर अब Ashok Gehlot ने दिया बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार मूकदर्शक… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रदेश की भजनलाल सरकार से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहे विवाद को हस्तक्षेप कर समाप्त करवाने की मांग की है। अशोक गहलोत ने अब इस संबंध में एक्स के माध्यम से आज कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद से ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चल रहे विवादों से क्रिकेटप्रेमियों में बड़ी निराशा का भाव है।

आरसीए में एडहॉक कमिटी का गठन सरकार ने किया, परन्तु लगातार चल रहे विवादों के कारण यहां आईपीएल तक का आयोजन चुनौतीपूर्ण हो गया। एडहॉक कमिटी, क्रीडा परिषद एवं खेल विभाग में विवाद चल रहे हैं और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कानूनी तौर पर एडहॉक कमिटी केवल तीन महीने के लिए होती है, जिसके दौरान चुनाव करवाने होते हैं, परन्तु डेढ़ साल से चुनाव नहीं हुए हैं। 

वैभव गहलोत के आरसीए अध्यक्ष के कार्यकाल में आरसीए की चर्चा सकारात्मक कार्यों के लिए हुई। 2019 के बाद बीसीसीआई से आरसीए पर लगा बैन हटा, राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय एवं आईपीएल मैचों का आयोजन शुरू हुआ, आरपीएल समेत राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम का जीर्णोद्धार हुआ एवं वहां आरपीएल और सीसीएल के मैच का आयोजन हुआ तथा वेदांता समूह के साथ जयपुर के पास दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक बनाने की शुरुआत हुई। इस स्टेडियम का काम भी अब बन्द हो गया है।  राजस्थान के क्रिकेट एवं क्रिकेट खिलाडिय़ों के भविष्य तथा लाखों क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार को हस्तक्षेप कर आरसीए में चल रहे भयावह संघर्ष को बन्द करवाना चाहिए जिससे राजस्थान में क्रिकेट का विकास हो सके।

PC:  rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News