Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

उपराष्ट्रपति चुनाव में CP Radhakrishnan को मिली जीत, भजनलाल और राजे ने दी बधाई | Parmarth TV

उपराष्ट्रपति चुनाव में CP Radhakrishnan को मिली जीत, भजनलाल और राजे ने दी बधाई | Parmarth TV

जयपुर। सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को शिकस्त दी।परिणाम ने सभी को हैरान किया है, क्योंकि राधाकृष्णन के खाते में उम्मीद से ज्यादा वोट आए। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले हैं, जबकि एनडीए के पास 427 सांसदों के वोट थे। विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम भजनलाल ने कहा कि सीपी राधाकृष्णन ने हमेशा सामुदायिक सेवा और वंचितों के सशक्तिकरण पर सक्रिय भूमिका निभाई है। उनका विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन की जीवन यात्रा संसदीय भागीदारी और गवर्नर के कर्तव्यों का एक अनूठा संयोजन भी है, जो उपराष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद के दायित्वों के निर्वहन में अहम भूमिका निभाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक्स के माध्यम से कहा कि विद्वत्ता, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक सीपी राधाकृष्णन को देश के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके समृद्ध अनुभव, विचारशील नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता से देश नई दिशा प्राप्त करेगा। आपके मार्गदर्शन में भारत की गरिमा और गौरव निरंतर नई ऊँचाइयों को छूएगा।

प्रदेश मुख्यालय में मनाया जीत का जश्न
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक्स के माध्यम से मंगलवार को कहा कि आज प्रदेश मुख्यालय में भाजपा राजस्थान परिवार के साथ एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की भारत के उपराष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय का जश्न आतिशबाजी कर मनाया।PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News