Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना Rajasthan, अब हो सकेगा ऐसा | Parmarth TV

ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना Rajasthan, अब हो सकेगा ऐसा | Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने पीएम मोदी के ‘जल जीवन मिशन 2.0’ के विजन को साकार करते हुए नई गाइडलाइन्स के तहत जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू कर लिया है। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि संकल्प से सिद्धि ‘हर घर जल’ की ओर राजस्थान का ऐतिहासिक कदम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जल जीवन मिशन 2.0’ के विजन को साकार करते हुए राजस्थान ने आज एक नई मिसाल पेश की है। नई गाइडलाइन्स के तहत जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। हमारी सरकार प्रदेश के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब दूर-दराज के गांवों तक ‘अमृत’ पहुंचेगा, जिससे हमारी माताओं-बहनों का जीवन सुगम होगा। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के विशेष सहयोग के लिए हृदय से आभार।

वहीं सीएम भजनलाल ने नई दिल्ली में आज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष से भेंट के दौरान संगठन के सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।  हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं।

प्रहलाद जोशी से की विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा

सीएम भजनलाल ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से बताया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से आत्मीय भेंट कर राजस्थान के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुलाकात के दौरान उपभोक्ता मामलों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और अक्षय ऊर्जा के माध्यम से प्रदेशवासियों को और अधिक लाभान्वित करने के प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News