Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

कन्हैयालाल साहू के प्रकरण को लेकर Gehlot ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- प्रधानमंत्री की इस मुद्दे पर चुप्पी… | Parmarth TV

कन्हैयालाल साहू के प्रकरण को लेकर Gehlot ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- प्रधानमंत्री की इस मुद्दे पर चुप्पी… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल साहू के प्रकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्मय से इस संबंध में बड़ी बात कही है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि बांसवाड़ा दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्व. श्री कन्हैयालाल साहू के प्रकरण में न्याय को लेकर एक शब्द नहीं बोला। पहले गृह मंत्री और अब प्रधानमंत्री की इस मुद्दे पर चुप्पी राजस्थान की जनता को व्यथित कर रही है। यह दिखाता है कि केन्द्र सरकार इस मामले को लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है और यह विषय उनके लिए केवल चुनावी राजनीति तक सीमित था। केन्द्र सरकार की एजेंसी एनआईए तीन साल बाद भी अपराधियों को सजा नहीं दिलवा सकी है।

राजनीतिक भाषण कांग्रेस को कोसते हुए दिया वह कैसे भी उचित नहीं है

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि पहले सरकारी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं आगे के लिए अपना विज़न बताते थे, परन्तु अब ऐसी परंपरा खत्म सी हो गई है। एक सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जैसा राजनीतिक भाषण कांग्रेस को कोसते हुए दिया वह कैसे भी उचित नहीं है।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की योजनाओं को या तो बन्द कर दिया गया है या फिर कमजोर कर दिया

तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, आपने चुनाव से पहले वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार की किसी योजना को बन्द नहीं किया जाएगा। हमें किसी योजना का नाम बदलने पर ऐतराज नहीं है, परन्तु आप जांच करवा लीजिए, भाजपा सरकार बनने के बाद राजस्थान में कांग्रेस सरकार की योजनाओं को या तो बन्द कर दिया गया है या फिर कमजोर कर दिया है। बेहतर ये होता कि प्रधानमंत्री राजस्थान में चुनाव पूर्व किए गए वादों का हिसाब देते जिनसे भ्रमित कर जनता से वोट लेकर सरकार बनाई थी। चुनाव में दी गई “मोदी की गारंटी” की राजस्थान में हवा निकल चुकी है।

आपको बता दें की पीएम मोदी ने गुरुवार को बांसवाड़ा में प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दी हैं।

PC:  rajasthan.ndtv

 

Trending News