Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

केन्द्र सरकार ने अब Rajasthan के किसानों को लेकर उठा लिया है ये बड़ा कदम, शिवराज चौहान ने दे दी है इसकी स्वीकृत | Parmarth TV

केन्द्र सरकार ने अब Rajasthan के किसानों को लेकर उठा लिया है ये बड़ा कदम, शिवराज चौहान ने दे दी है इसकी स्वीकृत | Parmarth TV

जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब राजस्थान के किसानों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। शिवराज सिंह चौहान ने अब किसानों के हित में खरीफ 2025-26  के लिए राजस्थान और आंध्रप्रदेश से प्राप्त मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) एवं बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृत प्रस्तावों का उपज मूल्य 9,700 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये निर्णय प्रधानमंत्री मोदी के किसान-कल्याण के संकल्प के अनुरूप किसानों को आय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। चौहान ने इन दोनों राज्यों के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई महत्वपूर्ण बैठक में  राजस्थान के किसानों के लिए 4 फसलों मूंग, उड़द, मूंगफली और सोयाबीन की रिकॉर्ड स्तर पर खरीद को मंजूरी दी।

 राजस्थान के लिए यह स्वीकृति देश में सबसे बड़ी खरीद पहलों में से है, जिसके तहत स्वीकृत पात्र मात्रा मूंग 3,05,750 मीट्रिक टन, उड़द 1,68,000 मीट्रिक टन (100%), मूंगफली 5,54,750  मीट्रिक टन व सोयाबीन की 2,65,750 मीट्रिक टन हैं, वहीं इनका कुल एमएसपी  मूल्य लगभग 9,436 करोड़ रुपए है। बैठक में बताया गया कि राज्य ने पॉस आधारित आधार प्रमाणीकरण लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। ये निर्णय राज्य के लाखों किसानों को लाभ पहुंचाएंगा।

किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में बताया कि किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राज्यों से खरीद व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो, उपज खरीदी का पूरा लाभ किसानों को मिलें।

PC:  jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News