Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV

Vastu Tips: घर में आए सारे संकट होंगे दूर, इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

Vastu Tips: घर में आए सारे संकट होंगे दूर, इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

धर्म डेस्क। हिन्दू धर्म में माना जाता है कि भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की सच्ची और विधि-विधान से की गई पूजा सभी संकटों को दूर करती है। घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में इस बात के स्पष्ट नियम बताए गए हैं कि बजरंगबली की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए और किन स्थानों से बचना जरूरी है।

इन जगहों पर न लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि हनुमान जी की तस्वीर बेडरूम में कभी नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा-निर्देश का कारण यह माना जाता है कि निजी और आराम की जगहों में देव प्रतिमाओं का होना शुभ फल नहीं देता और इससे अनजाने में ही प्रभु की अप्रसन्नता हो सकती है।

इसी तरह बाथरूम या उसके बिल्कुल पास भी तस्वीर लगाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है, जिससे परिवार को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कहां लगानी चाहिए हनुमान जी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी की तस्वीर या प्रतिमा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से न सिर्फ वास्तु दोष दूर होते हैं, बल्कि जीवन में आने वाले संकट भी कम होने लगते हैं। इस दिशा में स्थापित तस्वीर घर को नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षित रखती है और वातावरण में सकारात्मकता बढ़ाती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: अगर आपको भी देना है गिफ्ट तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना रिश्ते हो सकते है खराब

कैसी तस्वीर लगाना होता है शुभ

बैठी हुई मुद्रा में हनुमान जी की तस्वीर से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

लाल रंग की तस्वीर नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर घर में उत्साह और ऊर्जा लाती है।

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर बुरी शक्तियों से रक्षा करती है और सुरक्षा कवच का कार्य करती है।

उड़ते हुए हनुमान की तस्वीर लगाने से कार्यों में तेजी से सफलता और उन्नति प्राप्त होती है।

वास्तु मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की सही दिशा और उचित मुद्रा वाली तस्वीर न केवल घर की ऊर्जा संतुलित करती है, बल्कि जीवन में शुभता और सौभाग्य को भी आकर्षित करती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News