Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV

भाजपा प्रदेश प्रभारी की टिप्पणी को लेकर Gehlot ने दिया बड़ा बयान, कहा- ये इनका अहम, घमंड… | Parmarth TV

भाजपा प्रदेश प्रभारी की टिप्पणी को लेकर Gehlot ने दिया बड़ा बयान, कहा- ये इनका अहम, घमंड… | Parmarth TV

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की अंता में हार पर उनकी टिप्पणी को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है।  इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अशोक गहलोत ने कहा कि देखिए हरियाणा के चीफ मिनिस्टर ने ये बातें बोली थी कि सब कुछ ठीक हो गया, सब जम गया हमारा मामला। अमित शाह जी यही भाषा बोलते हैं, ये आप जिनका नाम ले रहे हो, अग्रवाल साहब का वो भी ये भाषा बोल रहे हैं, ये इनका अहम, घमंड बोल रहा है।

अशोक गहलोत एक्स के माध्यम से कहा कि ये लोग जो हैं इनको मालूम है चुनाव हम जीत सकते हैं, फाउल खेल करके। इतना धन इकट्ठा कर लिया इन लोगों ने, आठ सौ ऑफिस इनके बन गए हैं देश के अंदर। तीन सौ ऑफिस बन गए आरएसएस के। फाइव स्टार होटल की तरह ऑफिस बनते हैं इनके, आप जाकर देखिए दिल्ली में वगैरह में। पैसा कहां से आ गया? लूट लिया इन लोगों ने।

कितना भयंकर करंप्शन हो रहा है देश के अंदर, कोई सोच नहीं सकता

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि कितना भयंकर करंप्शन हो रहा है देश के अंदर, कोई सोच नहीं सकता और ये चाल-चरित्र चाल उनका पूरा एक्सपोज हो गया देश के अंदर। इनके बारे में क्या बात करें? इलेक्टोरल बॉन्ड क्या थे? नोटिस जा रहा है सीबीआई का, इनकम टैक्स का, ईडी का, पचास करोड़ आ गए, सौ करोड़ आ गए,  इलेक्ट्रल बॉन्ड भेजा उनके पास में और इनकम टैक्स का नोटिस या सीबीआई का या ईडी का नोटिस, वो ड्रॉप हो गया। एक खुला नंगा खेल खेल रहे हैं देश के अंदर।

राहुल गांधी अकेला क्या करेगा?

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी अकेला क्या करेगा? वो तो बोल सकता है नेता प्रतिपक्ष है तो,  लेकिन पब्लिक को भी आगे आना पड़ेगा, सड़कों पर आना पड़ेगा, क्योंकि हम लोग नॉन वायलेंस वाले लोग हैं। ये लोग तो वॉयलेंस में विश्वास करते हैं, इनका विश्वास हिंसा में है, हमारा विश्वास अहिंसा में है।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News