इंटरनेट डेस्क। बंगाल, असम और केरल समेत 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टियों की ओर चुनाव के लिए प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। कांग्रेस की ओर से केरल चुनाव को लेकर राजस्थान के कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
केरल चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बनाया गया है। वहीं राजस्थान के कई अन्य नेताओं को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रदेश के चूरू के सांसद राहुल कंसवा, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, मनीष यादव, पूर्व विधायक दानिश अबरार, एआईसीसी सचिव रेहाना रियाज चिश्ती और राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह को केरल चुनाव में एआईसीसी की ओर से पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस की ओर केरल चुनाव जीतने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं। यहां पर कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है।
PC:newsclick
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







