Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV

T20 क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने से चूका आरसीबी का ये पूर्व क्रिकेटर, इस बार आईपीएल टीम में नहीं मिली जगह | Parmarth TV

T20 क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने से चूका आरसीबी का ये पूर्व क्रिकेटर, इस बार आईपीएल टीम में नहीं मिली जगह | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने से पहले एक बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह क्रिकेटर इस साल आईपीएल की किसी भी टीम का हिस्सा नहीं है। आज हम 20 साल के खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा की बात कर रहे हैं, जो पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे, लेकिन ऑक्शन से पहले उनको फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया और फिर वह अनसोल्ड रहे। स्वास्तिक चिकारा ने अयोध्या प्रीमियर लीग 2026 में गोमती थंडर टीम की तरफ से हिंडन टाइटंस के खिलाफ रविवार 69 गेंदों पर नाबाद 195 रनों की पारी खेली। इस पारी में स्वास्तिक ने 21 छक्के और 11 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 282.61 का रहा। उनकी इस पारी के दम पर गोमती थंडर 20 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 307 रन बनाने में कामयाब रही।

स्वास्तिक चिकारा को अभी तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने आईपीएल 2026 के मिनी प्लेयर ऑक्शन में खुद को 30 लाख रुपए के बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया था, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई।

आईपीएल की दो टीमों में हो चुके हैं शामिल
आपको बता दें कि साल 2024 के आईपीएल सीजन में स्वास्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। इसके बाद वह साल 2025 के सीजन में आरसीबी की स्क्वाड का हिस्सा रहे थे। हालांकि दो टीमों जगह मिलने के बादवजूद उन्हें आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिला है। आईपीएल का आगामी संस्करण 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News