Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV

केरल में यूडीएफ सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। केरल में आज कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार का गठन हो गया है। कांगेस नेता वीडी सतीशन ने आज सीएम पद की शपथ ली। केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। वहीं तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के सीनियर नेता वीडी सतीशन को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सीएम पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रदेश में एक दशक के बाद यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ( यूडीएफ) की सत्ता में वापसी हुई है।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के 20 अन्य विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
सतीशन के साथ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के 20 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन और केपीसीसी प्रमुख सन्नी जोसेफ को भी मंत्रिमंडल में शपथ मिली है। वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पी.के. कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी और वी.ई. अब्दुल गफूर भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।

नई सरकार में मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी. जॉन, एपी. अनिल कुमार, टी. सिद्दीकी, पीसी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, एम. लिजू, केए तुलसी और ओजे जनीश को भी जगह मिली है। केरल की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार में कांग्रेस को सीएम सहित 11 मंत्री मिलें हैं।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News