Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

कौन बनेगा West Bengal का नया मुख्यमंत्री? आज लग जाएगी नाम पर मुहर, दौड़ में सबसे आगे है ये नेता | Parmarth TV

कौन बनेगा West Bengal का नया मुख्यमंत्री? आज लग जाएगी नाम पर मुहर, दौड़ में सबसे आगे है ये नेता | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर आज मुहर लग जाएगी। विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच रहे हैं। उनकी मौजूदगी में आज भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत मिली है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को करारी हार झेलनी पड़ी है। भाजपा ने सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, आज भाजपा की बैठक कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

भाजपा की ओर से सीएम पद के दावेदारों में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं। 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता को उनके घर भवानीपुर में हराया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में कल कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। ये समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज है। यहां पर भाजपा पहली बार सरकार बनाएगी।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News