Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Government Scheme: सरकार ने बढ़ा दी है इस योजना की ऋण सीमा, ब्याज भी हुआ 1.5 प्रतिशत | Parmarth TV

Government Scheme: सरकार ने बढ़ा दी है इस योजना की ऋण सीमा, ब्याज भी हुआ 1.5 प्रतिशत | Parmarth TV

जयपुर। हमारी सरकार ने लखपति दीदी योजना में ऋण सीमा को बढ़ाकर 1.5 लाख तथा ब्याज को 1.5 प्रतिशत कर दिया है। ये जानकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सीकर जिले में खण्डेला के ग्राम जाजोद में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में दी है। प्रधानमंत्री महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

सीएम ने इस इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई, इनमें घर-घर शौचालय का निर्माण, उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर, हर घर नल से जल और जन-धन खाते खुलवाना प्रमुख है।

इन योजनाओं से महिलाएं हो रही हैं लाभान्वित

सीएम भजनलाल ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण से देश व प्रदेश मजबूत बनेगा। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए लोकसभा एवं विधानसभा में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल की। राज्य सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा एवं महिलाओं के लिए चिकित्सा संबंधी योजनाएं चलाई हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना, मा वाउचर योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

महिलाओं के बैंक सखी, कृषि सखी और पशु सखी बनने से सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं

भजनलाल ने कहा कि बच्चों के पोषण के लिए आंगनबाड़ी में दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं, वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि राजीविका से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। महिलाओं के बैंक सखी, कृषि सखी और पशु सखी बनने से सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।

PC:  strategy-business

 

Trending News