Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 8 May 2026: मेष राशि वालों को पार्टनर से मिलेगा खास भरोसा, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 8 May 2026: मेष राशि वालों को पार्टनर से मिलेगा खास भरोसा, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 08 मई 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव, खुशखबरी और भावनात्मक पलों का संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, तो कुछ को गलतफहमियों और विवादों से बचने की सलाह दी गई है।

कई जातकों को अपने साथी के साथ समय बिताने, घूमने या दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा। वहीं, कुछ लोगों को अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आज का दिन रिश्तों में विश्वास, समझदारी और भावनाओं को संभालकर आगे बढ़ने का संदेश दे रहा है, जिससे प्रेम संबंध और अधिक मजबूत बन सकते हैं।

मेष – आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात कह सकता है। आज के पल आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे। आपका पार्टनर आज आप पर अपना भरोसा जता सकता है। आज आप दोनों के बीच तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने मन की बात भी अपने पार्टनर को बता सकते हैं।

वृषभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपके पुराने मतभेद खत्म होंगे। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि, इस बात का आपको ध्यान रखना होगा कि अपने पार्टनर से कोई ऐसी बात न करें, जिससे आप दोनों के बीच संबंधों में खटास आए। आज अपने पार्टनर से अपनी पुरानी गलतियों के लिए आप माफी मांग सकते हैं।

मिथुन – आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आपका अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है। ऐसे में पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाना पड़ सकता है। आपकी पॉकेट पर असर पड़ने वाला है। हालांकि, आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क – आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप दोनों कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही आज आप अपने जीवन के लिए कई बड़े निर्णय ले सकते हैं। आपका पार्टनर आपके हर निर्णय में आपके साथ रहेगा। आज आपका पार्टनर आपको कोई गुड न्यूज़ सुना सकता है।

सिंह – आज आपके व्यवहार के कारण आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आज कुछ पर्सनल बातों को लेकर अपने पार्टनर पर अटैक करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसे में आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है और आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। अच्छा होगा कुछ बातों को ज्यादा न बढ़ने दें।

कन्या – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ कोई प्रैंक या मजाक कर सकता है, जिस कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर से कोई अभद्रता न करें। आपके व्यवहार से उनके मन को ठेस न पहुंचे, इस बात का ख्याल रखें। आपका पार्टनर आज आपके साथ समय व्यतीत करने वाला है।

तुला – आज अपने लव पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप दोनों के बीच संबंध अच्छे होंगे। आज आपका पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करेगा। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आज आप उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं। उनके साथ कहीं बाहर खाने पर जा सकते हैं।

वृश्चिक – आज आपको अपने पार्टनर के व्यवहार पर शक हो सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। आपका पार्टनर कुछ बातें आपसे छुपा रहा है। ऐसे में उन बातों का आपके सामने आना आप दोनों के संबंध को बिगाड़ सकता है। क्रोध में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

धनु – आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपका पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करेगा। आप दोनों के बीच पुराने मतभेद खत्म होंगे। आज आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। साथ ही आपका पार्टनर अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। ऐसे में उनकी मदद करना आपके लिए अच्छा होगा।

मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज कुछ बातों को लेकर आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आप दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है। ऐसे में कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा होगा। आपका संबंध बचा रहेगा।

कुंभ – आज अपने पार्टनर पर विश्वास करना आपको बड़े धोखे में डाल सकता है। आपका पार्टनर आपसे कुछ बातें छुपा रहा है। ऐसे में पार्टनर के ऊपर अत्यधिक विश्वास करना आपके विश्वास को ठेस पहुंचा सकता है। अच्छा होगा कुछ बातों को अपनी जानकारी में रखें। अपने पार्टनर के व्यवहार को समझें।

मीन – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करने वाला है। आज घर पर रहकर आप एक-दूसरे के कामों में सहयोग करेंगे। आज आपका पार्टनर आपको कोई उपहार दे सकता है। आज का दिन आप घर पर ही सेलिब्रेट करने वाले हैं। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

Trending News