Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV

क्या गुजरात के बाद Rajasthan में भी बदलने वाला है सरकार का पूरा परिदृश्य? इस कारण लग रहे हैं कयास | Parmarth TV

क्या गुजरात के बाद Rajasthan में भी बदलने वाला है सरकार का पूरा परिदृश्य? इस कारण लग रहे हैं कयास | Parmarth TV

जयपुर। क्या गुजरात के बाद राजस्थान में भी जल्द ही सरकार का पूरा परिदृश्य बदलने वाला है? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद इस प्रकार की अटकलें लगने लगी है। कयास ये भी लग रहे हैं कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल होगा। पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद कई प्रकार के कयास लग रहे हैं। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।


वहीं सीएम भजनलाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। भजनलाल ने एक्स के माध्मय से कहा कि नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से स्नेहपूर्ण भेंट की एवं उनके साथ कृषि मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्थान में सिंचाई हेतु टांकों की व्यवस्था को जारी रखने, ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’योजना में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ाने, योजना के अंतर्गत सांकेतिक आवंटन में वृद्धि करने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की उप-योजनाओं में तारबंदी कार्यक्रम को शामिल रखने तथा दलहन उप-योजना के अंतर्गत कांटेदार तारबंदी पर अनुदान स्वीकृति जैसे किसान हितैषी विषयों पर सार्थक निर्णय लिए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार खेती के उन्नयन और किसान कल्याण के प्रति पूर्णत: संकल्पबद्ध है। प्रदेश के किसान भाइयों के हित में लिए गए इन निर्णयों के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।


निर्मला सीतारमण से भी की मुलाकात

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार के #NextGenGST सुधारों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही राजस्थान में समग्र आर्थिक विकास, उद्योगों के विस्तार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News