Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

चुनाव आयोग आज SIR को लेकर करेगा बड़ा ऐलान, शाम को होगी PC | Parmarth TV

चुनाव आयोग आज SIR को लेकर करेगा बड़ा ऐलान, शाम को होगी PC  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आज एक बड़ा कदम उठाने वाला है। भारत निर्वाचन आयोग आज शाम को एक पीसी के माध्यम से बिहार के बाद पूरे देश में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) की तारीखों का ऐलान करेगा। खबरों के अनुसार, आज शाम 4:15 बजे चुनाव आयोग की ओर से इसका ऐलान किया जाएगा। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी के नेतृत्व में पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

खबरों की मानें तो चुनाव आयोग की ओर से एसआईआर के लिए पहले चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले राज्य भी शामिल हैं।

खबरों के अनुसार, एसआईआर के पहले पहले चरण में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल को भी शामिल किया जाएगा, यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य भी इसमें शमिल किया जा सकता है।

मार्च तक पूरा होगा पहले चरण का काम
बताया जा रहा है कि एसआईआर के पहले चरण का काम आगामी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अगले चरण के एसआईआर का ऐलान किया जाएगा, जिसमें पहाड़ी राज्यों सहित बाकी बचे सभी राज्यों को इसमें शामिल किया जाएगा।

एसआईआर में होगा ऐसा
आपको बता दें कि मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृतकों के नाम हटाना, डुप्लिकेट प्रविष्टियां निकालना और स्थानांतरण जैसे कार्य शामिल होते हैं।

PC:manoramayearbook
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News