Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV

चुनाव आयोग को देश से माफी मांगनी चाहिए: Ashok Gehlot | Parmarth TV

चुनाव आयोग को देश से माफी मांगनी चाहिए: Ashok Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब चुनाव आयोग के बर्ताव की निंदा की है। उन्होंने चलते संसद सत्र में सांसदों को हिरासत में लेकर थाने में रखने को भी सांसदों के विशेषाधिकार के भी खिलाफ बताया है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से सोमवार को कहा कि ऐसा संभवत: इतिहास में पहली बार होगा जब विपक्षी सांसद इतनी बड़ी संख्या में चुनाव आयोग के विरुद्ध सडक़ पर उतरे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता आक्रोशित हैं। इसके बावजूद चुनाव आयोग का बर्ताव निंदनीय है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि चुनाव आयोग जनभावनाओं को समझने में चूक कर रहा है। चुनाव आयोग को देश से माफी मांगनी चाहिए। चलते संसद सत्र में सांसदों को हिरासत में लेकर थाने में रखना सांसदों के विशेषाधिकार के भी खिलाफ है।

चुनाव आयोग को अब गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है
राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग को अब गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है। यह देश के लोकतंत्र का सवाल है। चुनाव आयोग को इस संस्था में आमजन का विश्वास बचाए रखने के लिए तुरंत वोटर लिस्ट का डाटा मशीन रीडेबल फॉर्मेट में उपलब्ध करवा देना चाहिए जिससे सारी अनियमितताएं सामने आएं और उन्हें दूर किया जा सके।

आपको बता दें कि सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने एसआईआर व वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग कार्यालय जाने के लिए मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में सांसदों को हिरासत में लिया था।

PC:thearabianpost
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News