Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

तेजी से बढ़ रही India की न्यूक्लियर ताकत, अब हुए 190 परमाणु हथियार, सिपरी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा | Parmarth TV

तेजी से बढ़ रही India की न्यूक्लियर ताकत, अब हुए 190 परमाणु हथियार, सिपरी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ताजा रिपोर्ट में भारत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत का 2025 में सैन्य खर्च 92.1 अरब डॉलर रहा, जिससे वह विश्व का 5वां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बन गया है। भारत की ओर से पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। इससे भारत का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट में ये भी जानकारी दी गई कि साल 2025 में भारत ने एक भी परमाणु हथियार तैनात नहीं किया था, लेकिन, 2026 में 12 की तैनाती की है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। उसके पास अभी 170 परमाणु हथियार हैं।

वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे खतरों को देखते हुए दुनिया के कई देश खुद को सुरक्षित करने की दिशा में परमाणु हथियारों को लेकर काम कर रहे हैं। इसी के तहत परमाणु हथियारों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आपको बात दें कि रूस-अमेरिका की तरह भारत की ओर से भी अपने परमाणु हथियारों की सटीक संख्या, क्षमता और नाम आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं किया जाता है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट और दूसरी संस्थाएं केवल अनुमान के आधार पर रिपोर्ट जारी करती हैं।

परमाणु संपन्न देश अपने हथियारों और डिलीवरी सिस्टम को तेजी से कर रहे हैं अपग्रेड
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ईयरबुक 2026 के मुताबिक, अमेरिका, रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान समेत सभी परमाणु संपन्न देश अपने हथियारों और डिलीवरी सिस्टम को तेजी से अपग्रेड कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में विश्व के 9 देशों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजराइल के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार हैं।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News