Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV टेस्ला कंपनी के मालिक Elon Musk का भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, दुखी हैं शिवॉन जिलिस | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV

दिवाली से पहले आज PM Modi राजस्थान के लोगों को देंगे ये बड़ी सौगातें, बांसवाड़ा में करेंगे ऐसा | Parmarth TV

दिवाली से पहले आज PM Modi राजस्थान के लोगों को देंगे ये बड़ी सौगातें, बांसवाड़ा में करेंगे ऐसा | Parmarth TV

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर से राजस्थान आ रहे हैं। आज वह बांसवाड़ा से प्रदेश के लोगों को कई बड़ी सौगातें देंगे। खबरो के अनुसार, पीएम मोदी आज राजस्थान में करीब 1.8 लाख करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे।

इसी के तहत पीएम मोदी 2800 मेगावाट की माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। वह जोधपुर-बीकानेर एवं उदयपुर से नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। वहीं प्रदेश के 15 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। वह आज दोपहर में बांसवाड़ा से प्रदेश के लोगों का दिवाली से पहले बड़ी सौगातें देंगे।


इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  ने बुधवार को बांसवाड़ा के नापला में पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सीएम भजनलाल ने नापला में हेलिपैड, सभा स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया।


सीएम भजनलाल ने ली जनसभा में आमजन के बैठने की तैयारियों की जानकारी

सीएम भजनलाल ने  पेयजल, पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आमजन के बैठने की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद को लेकर की गई तैयारियों को भी देखा।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कार्यक्रम स्थल पर ही अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं  सांसद मदन राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण प्रवीण गुप्ता सहित संभागीय व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

PC:  jansatta, dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News