Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

नागौर सांसद Hanuman Beniwal ने अब मोदी सरकार के सामने रख दी हैं ये मांगें | Parmarth TV

नागौर सांसद Hanuman Beniwal ने अब मोदी सरकार के सामने रख दी हैं ये मांगें | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में अपनी ओर से कई मांगों को रखा है। इस संबंध में आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से जानकारी दी है। 

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पाली जिले के देसूरी उपखंड और राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र के मध्य अरावली की पहाडिय़ों में देसूरी की नाल से गुजरने वाले रास्ते का जिक्र करते हुए कहा कि इस मार्ग को खूनी सडक़ भी कहा जाता है, क्योंकि एक हजार मौतें इस मार्ग पर हो गई क्योंकि इस मार्ग पर स्थित सबसे खतरनाक पंजाब मोड़ सहित अन्य स्थानों पर हादसे होते हैं। मैंने मंत्री जी से इसमें सुधार हेतु केंद्र की विशेष योजना बनाने की मांग रखी। 

नागौर संसदीय क्षेत्र के शेरानी आबाद में बाईपास स्वीकृत करने, नागौर से सालासर मार्ग पर विभिन्न ब्लैक स्पॉट में सुधार करवाने,कुचेरा व बाँठड़ी में फ्लाई ओवर बनाने तथा कई सडक़ो के प्रस्ताव भी दिए साथ ही सीआरआईएफ के अंतर्गत निर्मित हुई सडक़ो की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने की मांग दोहराई। 

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैंने सुझाव देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में गुणवत्ता सुधारने के लिए डीपीआर प्रणाली में गहन सुधार की जरूरत है। वहीं इसमें जवाबदेही तय हो तथा अयोग्य ठेकेदारों और कंसल्टिंग फर्मों पर कड़ी कार्रवाई हो और हर चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और सरकार की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले ठेकेदारों और अभियंताओ के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। 

 देश में आरटीओ द्वारा सडक़ों पर विशेषकर ट्रक चालकों को बेवजह परेशान करने से जुड़े विषय पर भी बात रखी और इस तंत्र में सुधार हेतु राज्यों को निर्देशित करने की मांग रखी।  इसके साथ ही विभिन्न जिलों से समय -समय पर राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास से जुड़े प्राप्त सुझाव, मांगों आदि को बैठक में रखा व विकास कार्यों को लेकर मंत्री जी से पृथक से चर्चा भी की। 

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News