Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

पंचायतीराज चुनाव न कराना न सिर्फ संवैधानिक चूक है, बल्कि गांवों के विकास पर सीधा हमला भी है: Dotasra | Parmarth TV

पंचायतीराज चुनाव न कराना न सिर्फ संवैधानिक चूक है, बल्कि गांवों के विकास पर सीधा हमला भी है: Dotasra | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पंचायतीराज चुनाव न करवाने को गांवों के विकास पर सीधा हमला करार दिया है। डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिकि्रया दी है।

कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार की हठधर्मिता के कारण राजस्थान की जनता, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, के हक और हितों से खिलवाड़ हो रहा है। पंचायतीराज चुनाव न कराना न सिर्फ संवैधानिक चूक है, बल्कि गांवों के विकास पर सीधा हमला भी है। समय पर चुनाव नहीं होने से केंद्र सरकार से मिलने वाला करीब 3000 करोड़ रुपए का विकास फंड मार्च 2026 में लेप्स हो जाएगा, जिससे ग्रामीण विकास कार्य ठप पड़ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार वास्तव में जनता के प्रति जवाबदेह है, तो उसे इसी साल मार्च तक हर हाल में पंचायतीराज चुनाव कराने होंगे, ताकि विकास का पैसा जारी हो सके और लोकतंत्र मजबूत बने।

भाजपा सरकार द्वारा हारे हुए जनप्रतिनिधियों से परिसीमन का काम करवाया जा रहा है
पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हारे हुए जनप्रतिनिधियों से परिसीमन का काम करवाया जा रहा है। पंचायतीराज चुनाव नहीं कराने के कारण केंद्र सरकार द्वारा 3000 करोड़ का बजट रोक दिया गया है। बजट घोषणाओं की 20% घोषणाएं भी पूरी नहीं हो सकी हैं। ऐसी अव्यवस्थित और भ्रमित सरकार राजस्थान ने पहले कभी नहीं देखी।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News