Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

पहलगाम हमले पर एक बार फिर से भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान, कहा- महिलाओं में दिल नहीं था… | Parmarth TV

पहलगाम हमले पर एक बार फिर से भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान, कहा- महिलाओं में दिल नहीं था… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों के साथियों को आतंकवादियों के खिलाफ लड़ना चाहिए था। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। आतंकवादियों ने केवल पुरुषों को निशाना बनाया था, जिनमें से कई अपनी पत्नियों के साथ थे। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद ने उक्त बयान दिया। 

वीरांगना का भाव नहीं था, जोश नहीं था…

 सांसद राम चंद्र जांगड़ा ने कहा कि जिन महिलाओं ने हमले में अपने पतियों को खो दिया, उन्हें ‘वीरांगना’ (योद्धा महिलाओं) की तरह काम करना चाहिए था। भाजपा सांसद ने कहा कि जिन महिलाओं ने आतंकवादी हमले में अपने पतियों को खो दिया, उनमें योद्धा महिलाओं की भावना का अभाव था। वहां पर जो हमारी वीरांगनाएं बहनें थीं, जिनकी मांग का सिन्दूर छीन लिया गया, वीरांगना का भाव नहीं था, जोश नहीं था, जज्बा नहीं था, दिल नहीं था, इसलिए हाथ जोड़ के गोली का शिकार हो गईं। लेकिन हाथ जोड़ने से कोई छोड़ता नहीं। हमारे आदमी वहां पर हाथ जोड़कर मारे गए।   

बाद में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर पर्यटक जवाबी कार्रवाई करते तो कम हताहत होते.

 

विपक्षी नेताओं ने ऐसे दी प्रतिक्रिया


कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जांगड़ा की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये बेहद घृणित हैं। हुड्डा ने एक्स पर लिखा कि पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने उन महिलाओं के पतियों की हत्या करके उनकी जिंदगी तबाह कर दी। अब हरियाणा से भाजपा के सांसद रामचंद्र जी उनकी गरिमा पर हमला कर रहे हैं। अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी भाजपा सांसद के इस बयान पर हमला करते हुए कहा कि इस तरह के बयान महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। 

PC : hindustantimes 

 

Trending News