इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों से पैदा हुए हालात और भारत पर इसके संभावित असर को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों और लेफ्टिनेंट गवर्नरों के साथ एक मीटिंग की।
इस दौरान पीएम मोदी ने आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता, तैयारी और मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी सीएम हाउस से पीएम मोदी की वीसी में भाग लिया। उन्होंने पीएम मोदी को प्रदेश में ईंधन व गैस आपूर्ति की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी।वहीं पीएम मोदी को राज्यों के हालात और आपूर्ति को लेकर पूरी जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने पीएम मोदी को ये भी जानकारी दी कि राज्य सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के पांच लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी कर रही है, जिससे शहरी क्षेत्रों में गैस आपूर्ति को और सुदृढ़ किया जाएगा।
खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी सभी निर्देशों की पूर्ण पालना की है और इन्हीं प्रयासों के चलते प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई ।
बैठकों के जरिए जिला स्तर तक मॉनिटरिंग को किया गया है मजबूत
मुख्यमंत्री ने इस बैठक में पीएम मोदी को जानकारी दी कि प्रदेश में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री द्वारा तीन बार तथा मुख्य सचिव स्तर पर दो बार बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इन बैठकों के जरिए जिला स्तर तक मॉनिटरिंग को मजबूत किया गया है। वहीं सीएम ने जानकारी दी कि एलपीजी और गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश में 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर संचालित किए जा रहे हैं।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







