Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV

पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन, भजनलाल, गहलोत और पायलट ने व्यक्त किया शोक | Parmarth TV

पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का निधन, भजनलाल, गहलोत और पायलट ने व्यक्त किया शोक | Parmarth TV

जयपुर। बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का करीब 80 साल की उम्र में बुधवार रात नई दिल्ली में में निधन हो गया। कांग्रेस के दिग्गज नेता सोनाराम चौधरी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। यहां सीने में दर्द होने पर उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनका ऑपरेशन भी किया गया था। खबरों के अनुसार, सोनाराम चौधरी का बुधवार रात ग्यारह बजे निधन हुआ।

सोनाराम का पैतृक गांव मोहनगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम भजनलाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद, कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हम साथ में सांसद एवं विधायक भी रहे: गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। करीब 25 साल तक सेना एवं इसके बाद राजनीति तथा समाजसेवा में आपने बड़ा योगदान दिया। हम साथ में सांसद एवं विधायक भी रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल देने की प्रार्थना करता हूं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिजनों को संबल दें।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News