Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

मनरेगा की जगह लाई जा रही नई योजना में 60:40 का फंडिंग पैटर्न लागू करना इस योजना का गला घोंटने जैसा: Gehlot | Parmarth TV

मनरेगा की जगह लाई जा रही नई योजना में 60:40 का फंडिंग पैटर्न लागू करना इस योजना का गला घोंटने जैसा: Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से मनरेगा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम कहा कि ग्रामीण भारत की ‘जीवनरेखा’ कही जाने वाली मनरेगा (MGNREGA) के मूल स्वरूप को मिटाने का जो कुप्रयास केंद्र सरकार कर रही है, वह न सिर्फ निंदनीय है बल्कि करोड़ों वंचित परिवारों को पुनः अंधकार और अभाव की ओर धकेलने का षड्यंत्र है।

गहलोत ने कहा कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की दूरदर्शी सोच ने 2005 में इस योजना को एक ‘कानूनी सुरक्षा कवच’ बनाया था जिसने करोड़ों परिवारों को गरीबी के दलदल से निकाला।  मनरेगा की जगह लाई जा रही नई योजना में 60:40 का फंडिंग पैटर्न लागू करना दरअसल इस योजना का गला घोंटने जैसा है, क्योंकि राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया जा रहा है।

मजदूर कम मजदूरी पर काम करने को मजबूर होंगे
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि सबसे चिंताजनक ‘एग्रीकल्चर पॉज़’ का प्रावधान है।  खेती के व्यस्त समय में योजना बंद करना मजदूरों की ‘मोलभाव करने की शक्ति’ (Bargaining Power) को कुचलने जैसा है, जिससे वे कम मजदूरी पर काम करने को मजबूर होंगे।

राजस्थान मनरेगा में रोजगार देने के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में रहा है
अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान मनरेगा में रोजगार देने के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में रहा है एवं यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं विशेष तौर पर ग्रामीण महिलाओं को काम देने में मनरेगा की महत्वपूर्ण भूमिका है। गरीब विरोधी मानसिकता के साथ मनरेगा के स्थान पर लाई गई नई योजना का हम विरोध करते हैं एवं मनरेगा की बहाली की मांग करते हैं।

PC: hwnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News