Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से इस्तीफा लेगी BJP! ये है कारण | Parmarth TV

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से इस्तीफा लेगी BJP! ये है कारण | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित उम्मीदवारों की रेस में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हो गए हैं। वहीं इस रेस में अब एक केंद्रीय मंत्री की भी एंट्री हो गई है।हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

खबरों के अनुसार, बीजेपी अध्यक्ष पद के लिएफडणवीस के साथ ही केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के नाम पर विचार कर सकती है। सूत्रों के हवाले से इस प्रकार की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संकेत दे दिए गए हैं कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सीएम पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।

संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए फडणवीस के नाम पर विचार किया जा सकता है। युवा होने के साथ ही उनके पास आरएसएस का समर्थन है। वहीं उन्हें भाजपा नेतृत्व का विश्वास भी हासिल है। हालांकि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की ओर से इस संबंध में किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ले सकती है फैसला
केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को भी संघ का समर्थन हासिल है। पुरुषोत्तम रूपाला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी करीबी माना जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं के नामों की भी चर्चा है। इस चुनाव को लेकर भाजपा ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा इस पर फैसला ले सकती है।

PC:freepressjournal
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News