Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

मोदी सरकार ने फिर से Rajasthan को दी बड़ी सौगात, अब दे दी है इसकी स्वीकृति, दिया कुमारी ने जताया आभार | Parmarth TV

मोदी सरकार ने फिर से  Rajasthan को दी बड़ी सौगात, अब दे दी है इसकी स्वीकृति, दिया कुमारी ने जताया आभार | Parmarth TV

जयपुर। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान के लोगों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अब 78.180 किमी फोरलेन सड़क(एनएच 11)निर्माण के लिए 2202.67 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत झुन्झुनू-चिड़ावा-सिंघाना-पचेरी (हरियाणा बॉर्डर सीमा) तक 4 लेन सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

इस परियोजना में झुन्झुनू बीड़, बगङ, खुड़ाना, सिंघाना, पचेरी कलां आदि में 4 लेन बाईपास सड़क निर्माण कार्य एवं चिड़ावा में पिलानी सड़क से लाखू तिराहा एवं लाखू तिराहा से ओजटू तिराहा तक 4 लेन रिंग रोड़ का निर्माण करवाया जायेगा। उक्त परियोजना में बाईपास सड़क की कुल लम्बाई 41.660 कि.मी. तथा एग्जिस्टिंग रोड़ की कुल लम्बाई 36.520 किमी में 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। उक्त परियोजना में कुल 42 ब्रिज बनाए जाएंगे। वर्तमान मे भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी: दिया कुमारी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस फोरलेन हाइवे के निर्माण से द्रुत एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की उपजों के लिए बड़े बाजारों तक पहुंच आसान होगी जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में मजबूत आधारभूत ढाँचा स्थापित किया जा रहा है , जो प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

PC:rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News