Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

वनतारा की जांच के लिए Supreme Court ने उठाया बड़ा कदम, कर दिया है एसआईटी का गठन | Parmarth TV

वनतारा की जांच के लिए Supreme Court ने उठाया बड़ा कदम, कर दिया है एसआईटी का गठन | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के शीर्ष न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के जामनगर में वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की जांच को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उच्चतम न्यायालय ने इसकी जांच के लिए अब 4 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी)का गठन किया है, जिसे 12 सितंबर, 2025 तक रिपोर्ट सौंपनी होगी। गुजरात के जामनगर में वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर का संचालन रिलायंस फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध मेंं कहा कि एसआईटी यह जांच करेगी कि जानवरों को भारत और विदेश से लाने में वन्यजीव संरक्षण कानून और अंतरराष्ट्रीय संधियों का पालन हुआ या नहीं। याचिका कोल्हापुर की मशहूर हथिनी (माधुरी) की वनतारा में शिफ्टिंग को लेकर दायर की गई थी।

जस्टिस पंकज मित्तल और पीबी वराले की पीठ ने मामले की सुनवाई की है। चार सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पशु कल्याण, आयात-निर्यात कानून, वाइल्डलाइफ तस्करी, पानी और कार्बन क्रेडिट के दुरुपयोग जैसे मुद्दों की भी जांच करेगी। एसआईटी की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के पूर्व जज जस्टिस जे. चेलमेश्वर करेंगे। टीम में जस्टिस राघवेंद्र चौहान, पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले और कस्टम्स अधिकारी अनिश गुप्ता शामिल किया गया है।

वनतारा की ओर से आया ये बयान
इस संबंध में वनतारा बयान भी सामने आया है। खबरों के अनुसार, वनतारा ने कहा कि वह कोल्हापुर और जैन समुदाय की भावनाओं को समझता है। उनका आदर करता है।वनतारा ने कहा कि यदि महाराष्ट्र सरकार और मठ उच्चतम न्यायालय में मशहूर हथिनी (माधुरी) की कोल्हापुर वापसी की कानूनी अनुमति के लिए प्रयास करते हैं, तो वनतारा उसका पूरा समर्थन करेगा।

PC:sci.gov
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News