Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV

शिक्षा मंत्री प्रभावित लोगों की सहायता करने की जगह ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में व्यस्त हैं: Dotasra | Parmarth TV

शिक्षा मंत्री प्रभावित लोगों की सहायता करने की जगह ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में व्यस्त हैं:  Dotasra | Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को निशाने पर लिया है। डोटासरा ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से जनता परेशान है, गांव-शहर जलमग्न हैं और बच्चों की स्कूलें बंद पड़ी हैं।

मंत्री हवाई दौरे कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री जमीनी हकीकत देखने और प्रभावित लोगों की सहायता करने की जगह ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल में व्यस्त हैं। शिक्षा विभाग ने वाइस प्रिंसिपल से प्रिंसिपल बने शिक्षकों की 25 अगस्त से 1 सितंबर तक काउंसलिंग शेड्यूल तो जारी कर दिया गया, लेकिन रिक्त पदों की सूची अब तक छिपा रखी है।

क्योंकि आरएसएस की मेहरबानी से मंत्री बने माननीय की प्राथमिकता स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक और बच्चों की पढ़ाई नहीं है। बल्कि सत्ता से दुरुपयोग से रिक्त पद छिपाकर ट्रांसफर का व्यापार और राजनीतिक दुर्भावना से शिक्षकों को टारगेट करना है। ऐसा लगता है कि विभागीय मंत्री संघ की सांठगांठ से भ्रष्टाचार का काउंटर खोलकर ट्रांसफर की पर्चियां काट रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ध्यान दीजिए.. राजस्थान की जनता ने भाजपा को शासन लोकहित के लिए सौंपा है, तानाशाही और भ्रष्टाचार के लिए नहीं।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News