Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

संविधान दिवस पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- आज संवैधानिक मूल्यों व संस्थाओं पर लगातार आघात… | Parmarth TV

संविधान दिवस पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- आज संवैधानिक मूल्यों व संस्थाओं पर लगातार आघात… | Parmarth TV

जयपुर। देश में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संविधान दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि संविधान दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं संविधान निर्माण में योगदान देने वाली सभी हस्तियों को नमन।

संविधान हमारी देश की आत्मा है, इसका सम्मान और रक्षा हर भारतीय का धर्म है। आज संवैधानिक मूल्यों व संस्थाओं पर लगातार आघात हो रहे हैं। ऐसे समय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सब संविधान बचाओ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मेरी सभी से अपील है कि राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें, क्योंकि संविधान और लोकतंत्र का मजबूत रहना ही देश के लिए बेहद आवश्यक है।

टीकाराम जूली ने कही ये बात

वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि देश के संविधान दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश को प्रगतिशील संविधान देने वाले आदरणीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी, संविधान की रक्षा में योगदान देने वाले सेनानियों, शहीदों और संविधान सभा के प्रत्येक महान सदस्य को सादर नमन। न्याय और अधिकार सभी के लिए समान हों, हर व्यक्ति को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिले यही हमारे संविधान की मूल भावना है l आइए, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के इन पावन सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, एकजुट और समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लें। जय संविधान।

PC: deccanherald

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News