Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

CJP: आशुतोष रांका और सौरव दास को भेजा गया 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल में दोनों रहेंगे अलग अलग | Parmarth TV एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: लाभार्थियों को रोजाना मिलता है 500 रुपए स्टाइपैंड, अलग से मिलते हैं 15000 रुपए, जान लें | Parmarth TV Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में लगी इमरजेंसी, इमरान खाने के बेटे ने कहा- पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहे | Parmarth TV Delhi: सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, दिपके ने कहा थैंक्यू | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है आज की रेट | Parmarth TV Petro-Diesel Price: देश के बड़े शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, राजस्थान की कीमतें भी आई सामने | Parmarth TV LPG Prices: कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर ले लिया है बड़ा निर्णय, ये है आज की रेट | Parmarth TV Railways: एक रुपए से भी कम की कीमत पर मिलता है 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1,100 अंक से ज्यादा चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सांसद राजकुमार रोत के इस कदम को Rajendra Rathore ने बताया प्रदेशद्रोह, कहा- यह न केवल गौरवशाली राजस्थान की एकता पर चोट है… | Parmarth TV

सांसद राजकुमार रोत के इस कदम को Rajendra Rathore ने बताया प्रदेशद्रोह, कहा- यह न केवल गौरवशाली राजस्थान की एकता पर चोट है… | Parmarth TV

जयपुर। भारत आदिवासी पार्टी के नेता राजकुमार रोत ने एक नक्शा जारी कर भील प्रदेश बनाने की मांग की है। इस पर अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने भील प्रदेश के नक्शे को एक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक स्टंट करार दिया है।

राजेन्द्र राठौड़ ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की आन, बान और शान को तोडऩे की साजिश कभी सफल नहीं होगी। बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजकुमार रोत द्वारा जारी किया गया तथाकथित ‘भील प्रदेश’ का नक्शा एक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक स्टंट है। यह न केवल गौरवशाली राजस्थान की एकता पर चोट है बल्कि आदिवासी समाज के नाम पर भ्रम फैलाने और सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश भी है।

आज अगर कोई भील प्रदेश की बात करेगा, कल कोई मरू प्रदेश की मांग करेगा तो क्या हम अपने शानदार इतिहास, विरासत और गौरव को ऐसे ही टुकड़ों में बाँट देंगे? सांसद राजकुमार रोत द्वारा जारी नक्शा आदिवासी समाज में जहर बोने की साजिश है जो प्रदेशद्रोह की श्रेणी में आता है और इसे जनमानस कभी स्वीकार नहीं करेगा।

PC: rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News