Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

सीएम भजनलाल की बयानबाजी को लेकर Gehlot ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने तो अभी आपके ऊपर कोई आरोप नहीं… | Parmarth TV

सीएम भजनलाल की बयानबाजी को लेकर Gehlot ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने तो अभी आपके ऊपर कोई आरोप नहीं… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओएमआर को लेकर मौजूदा सीएम भजनलाल पर निशाना साधा हैI गहलोत ने भजनलाल द्वारा की गई बयानबाजी को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल जी मैंने तो अभी आपके ऊपर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मैं तो मुझे मिले फीडबैक के आधार पर युवाओं के हित में आपसे आग्रह कर रहा हूं। मेरे खिलाफ बयानबाजी करने से युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा। हम आपकी तरह जनता को भ्रमित करने वाले आरोप नहीं लगा रहे। आपको ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि आप तो केवल ये बताइए, क्या 2024 एवं 2025 में ओएमआर शीट बदली गईं हैं या नहीं। प्रदेश का युवा जवाब चाहता है क्योंकि लगातार ऊंची कट-ऑफ जाने से इसका संबंध जुड़ रहा है। अगर ऐसा हुआ है तो आप हमारी सरकार के दौरान बने कानून से दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 10 करोड़ का जुर्माना और उनकी संपत्ति जब्त कर तथा इन भर्ती परीक्षाओं के नतीजों में पारदर्शिता लाकर न्याय सुनिश्चित करें।

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही में आयोजित ‘ग्राम उत्थान शिविर’ के शुभारंभ पर कांग्रेस और पूर्व सीएम गहलोत पर जुबानी हमला  किया था। खबरों के अनुसार, सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा था कि कांग्रेस शासन में पेपर लीक और ओएमआर शीट घोटाले से युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पेपर माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया। गहलोत पर कटाक्ष करते हुए इस दौरान सीएम ने कहा था कि यदि उन्हें प्रदेश का विकास नहीं दिख रहा, तो सरकार उनके लिए भी चश्मा वितरण कैंप लगा देगी।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

Trending News