Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

सीएम भजनलाल ने अचानक की पीएम मोदी से भेंट, क्या होने वाला है प्रदेश में कुछ नया! | Parmarth TV

सीएम भजनलाल ने अचानक की पीएम मोदी से भेंट, क्या होने वाला है प्रदेश में कुछ नया! | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अचानक नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर भेंट की। सीएम भजनलाल की पीएम मोदी के साथ इस भेंट को लेकर प्रदेश भाजपा में हलचल तेज हो गई है। इसको लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, करीब ढाई घंटे तक चली इस मैराथन बैठक से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बैठक को प्रदेश की राजनीति और भाजपा संगठन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गत तीन महीनों में सीएम की पीएम से यह तीसरी भेंट है। इससे प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार व फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं ये कयास लग रहे हैं के दोनों नेताओं के बीच राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों और पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई होगी।


मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पण तथा विकसित भारत @2047 के निर्माण के लिए उनका विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वहीं, राजस्थान के लिए प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणा का स्रोत है।


पीएम का मार्गदर्शन एवं सहयोग विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News