इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा विश्व कप 2026 संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 11 जून से शुरू होने वाला है। ये टूर्नामेंट 19 जुलाई 2026 तक चलेगा। भारतीय में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा फुटबॉल को पसंद किया जाता है।
फीफा विश्व कप के प्रति दर्शकों में विशेष रूचि रहती है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि भारत में लोग फीफा विश्व कप के मैचों का मजा किस समय ले जाएंगे। भारतीय समयानुसार, विश्व कप के लीग स्टेज के सभी मुकाबले रात 9.30 बजे से शुरू होंगे। ये मुकाबले अगली सुबह 9.30 बजे तक अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे।
भारत के दर्शकों के लिए पहला मैच 12 जून को भारतीय समयानुसार आधी रात को 12.30 बजे शुरू होगा। ग्रुप स्टेज और नॉकआउट के कई मैच रात 1.30 बजे, 3.30 बजे, 4.30 बजे, सुबह 6.30 बजे और यहां तक कि सुबह 7.30 बजे देख सकेंगे।
PC:cancunairporttransportations
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







