Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेसी नेता गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी को बताया पाकिस्तान का एजेंट, कहा मेरे पास सबूत है… | Parmarth TV

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेसी नेता गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी को बताया पाकिस्तान का एजेंट, कहा मेरे पास सबूत है… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी ने पाकिस्तानी जलवायु लॉबी की ओर से खुफिया दस्तावेज एकत्र किए। एक संवाददाता सम्मेलन में सरमा ने दावा किया कि असम सरकार के पास कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के बारे में आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी सबूत हैं और वह 10 सितंबर को सब कुछ बता देंगे। सरमा ने कहा कि उनकी पत्नी ने आईबी के दस्तावेजों की निगरानी की और उनका हवाला दिया।

इसका मतलब है कि आईबी में उनका कोई न कोई सदस्य ज़रूर है। यह बहुत ही गंभीर आरोप है। मेरे पास यह साबित करने के लिए दस्तावेज़ हैं कि उनकी पत्नी, एलिजाबेथ कोलबर्न, विभिन्न खुफिया रिपोर्ट एकत्र करने में शामिल थीं। असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि एलिजाबेथ कोलबर्न जलवायु लॉबी के लिए काम करती थीं और उनका पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ संबंध था। उन्होंने गोगोई को पाकिस्तानी एजेंट भी कहा।

गौरव गोगोई ने कहा कि – सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की कहानी

गोगोई ने कहा उनकी बातें किसी सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की कहानी की तरह लग रही हैं। इस बीच, असम कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख गौरव गोगोई ने बुधवार को कहा कि वह 12 साल पहले सिर्फ एक बार पाकिस्तान गए थे और भाजपा इस मुद्दे को सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की तरह उठा रही है जो बुरी तरह फ्लॉप होने वाली है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि अगर कोई गलत काम हुआ था तो केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 11 सालों में कार्रवाई क्यों नहीं की।

गोगोई ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आरोप लगाए गए हैं और मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि राज्य के लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। करीब 14-15 साल पहले मेरी पत्नी, जो सार्वजनिक नीति की एक प्रसिद्ध विशेषज्ञ हैं, ने दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना पर काम किया था। 2012-13 के आसपास भारत लौटने से पहले उन्होंने एक साल पाकिस्तान में बिताया था। गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा का काम बदनामी करना है और इस मुद्दे को उठाकर वे इसे सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की तरह बना रहे हैं।

PC : Newsroompost

Trending News