Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Amit Shah: 2029 तक 21 राज्यों में लागू हो जाएगा UCC बिल, शाह का बड़ा बयान | Parmarth TV PM Kisan Maandhan Yojana: 60 साल की उम्र के बाद किसानों को मिलती हैं इतनी पेंशन, लेकिन जुड़ना होता हैं इस योजना से | Parmarth TV Government Scheme: टेंशन होगी खत्म, 60 साल का होने पर व्यक्ति को मिलेगी हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन | Parmarth TV Rajasthan: जयपुर में भाजपा बहुमत के करीब, बीकानेर में कांग्रेस बनाएगी मेयर, यहां पर बीजेपी उम्मीदवार को मिला केवल एक वोट | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- चीन हम पर जासूसी करता है तो… | Parmarth TV BRICS Summit 2026: डिनर मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल तो किरेन रिजिजू ने दिया जवाब, इसमें भी राजनीति… | Parmarth TV Government Scheme: केन्द्र सरकार इन लोगों को देगी क्रेडिट कार्ड, तीस हजार रुपए तक मिलेगी लिमिट | Parmarth TV Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ये बड़ा कारण आया सामने | Parmarth TV Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV

Amit Shah: 2029 तक 21 राज्यों में लागू हो जाएगा UCC बिल, शाह का बड़ा बयान | Parmarth TV

Amit Shah: 2029 तक 21 राज्यों में लागू हो जाएगा UCC बिल, शाह का बड़ा बयान | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। देश के गृह मंत्री अमित शाह का एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान से ये तो साफ हो गया हैं की भाजपा शासित राज्यों में यूसीसी 100 प्रतिशत लागू होगा। रविवार को उन्होंने कहा कि जिन 21 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग की सरकार है, वहां 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तत्काल तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है, जिससे मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिला है। हमने कई राज्यों में यूसीसी लागू किया है। मुझे भरोसा है कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले 21 राज्यों में हम इसे लागू कर देंगे।

पीएम मोदी की तारीफ की
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को लंबे समय तक चली पालिसी पैरालिसिस से बाहर निकालकर विकास और जनभागीदारी की राजनीति को आगे बढ़ाया है। इस दौरान भारत भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवादी राजनीति के दुष्प्रभावों से मुक्त हुआ है। 

मणिपुर के लिए क्या कहा
शाह से पूछा गया कि क्या मणिपुर में एनआरसी लागू करने के लिए वर्ष 1951 को आधार माना जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि हम मणिपुर में बातचीत कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी सहयोगी दलों से बात कर रहे हैं। जो भी फैसला होगा, हम समय आने पर आपको बता देंगे। 

PC- tehelka.com

Trending News