Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब इस योजना को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, बोल दी है ये बात | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब इस योजना को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, बोल दी है ये बात | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब ‘रिसर्च फेलोशिप स्कीम फॉर पीएचडी स्टूडेंट्स स्कीम 2023’ को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में उन्होंने एक्स के माध्यम से अपनी बात कही है। 


उन्होंने बुधवार को बताया कि आज राजस्थान विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों के पीएचडीरिसर्च स्कॉलर्स ने राजस्थान विश्वविद्यालय के शोध छात्रसंघ अध्यक्ष रामस्वरूप ओला के नेतृत्व में मुलाकात कर ‘रिसर्च फेलोशिप स्कीम फॉर पीएचडी स्टूडेंट्स स्कीम 2023’ के संबंध में चर्चा की। हमारी कांग्रेस सरकार ने नेट, स्लेट उत्तीर्ण परन्तु दूसरी कोई फेलोशिप नहीं पाने वाले पीएचडी कर रहे स्कॉलर्स के लिए 20,000 रुपए महीने फेलोशिप तीन साल तक देने की घोषणा कर काम शुरू किया। 


वर्तमान भाजपा सरकार ने योजना को अघोषित तरीके से बन्द कर दिया है

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजना को अघोषित तरीके से बन्द कर दिया है। मुझे कई शोधार्थियों ने बताया कि उन्होंने हमारी सरकार की इस योजना के कारण पीएचडी शुरू की परन्तु अब इस योजना के बन्द होने से इनका शहर में रहकर रिसर्च करना बेहद मुश्किल हो गया है। उनकी जमा-पूंजी पूरी खर्च हो चुकी है। 

राज्य सरकार को अविलंब फेलोशिप जारी करनी चाहिए

मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रदेश के हित में आग्रह करना चाहता हूं कि ये रिसर्च स्कॉलर्स हमारे लिए असेट हैं। राज्य सरकार को अविलंब इनकी फेलोशिप जारी करनी चाहिए तथा इसकी राशि को भी बजट घोषणा के अनुरूप ही रखना चाहिए। 

PC: rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News