Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब वित्त मंत्री सीतारमण से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब वित्त मंत्री सीतारमण से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं जीएसटी काउंसिल से जादू कला को जीएसटी से मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मैजिशियन्स एसोसिएशन, राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने आवास पर भेंट कर जादू कला को जीएसटी से मुक्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

जादू एक ऐसी कला है जिससे बहुत बड़ी संख्या में कलाकार जुड़े हुए हैं और इसी से उनके परिवार का पालन पोषण होता है। जीएसटी इन सभी की आजीविका पर असर डाल रहा है और कला को हतोत्साहित कर रहा है।

जीएसटी मुक्त कर इससे जुड़े परिवारों को राहत दें
अशोक गहलोत ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं जीएसटी काउंसिल से मेरा विनम्र अनुरोध है कि लाखों लोगों का कम खर्च में मनोरंजन करने वाली इस कला को जीएसटी मुक्त कर इससे जुड़े परिवारों को राहत दें।

सीएम गहलोत इस घटना पर जताया दुख
वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने जोधपुर के मंडोर उद्यान में टॉय ट्रेन के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची अनायरा की मृत्यु होने पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जोधपुर विकास प्राधिकरण को इस हादसे के जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और ऐसी एसओपी बनानी चाहिए ताकि इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति न हो साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी माकूल प्रबंध इस ट्रेन में करें। बच्ची के माता पिता के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News