Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने जारी कर दिया है नया अलर्ट, तीव्र पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने जारी कर दिया है नया अलर्ट, तीव्र पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। वर्तमान में सक्रिय तंत्र के तुरंत बाद आज और कल एक नए तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। इसका प्रभाव प्रदेश के कई हिस्सों पर पड़ेगा। इस नए सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में गंभीर अंधड़ और तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान बारिश होने की संभावना है।

इससे आगामी समय में प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशवासियों को अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिलने वाली है। आगामी 7 दिनों तक प्रदेश में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, नए तीव्र पश्चिमी विक्षोभ का सबसे बड़ा असर बीकानेर, शेखावाटी, अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

8 जून से आंधी और बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे होगी कमी
8 जून से आंधी और बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी होने से तापमान बढ़ने लगेगा। इसके बाद मौसम साफ होने से तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान फलौदी में ही सबसे ज्यादा 43.8;C तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। प्रदेश के बाकी सभी हिस्सों में पारा 42;C से काफी नीचे रिकॉर्ड हुआ है।

PC:zeenews.india

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News